Posts

Showing posts from July, 2023

फलों के बीजों से होने वाले लाभ

  क्या आपको पता हैं की सिर्फ फल ही नहीं उनके बीज से भी होते हैं कमाल के फायदे. 1. आम के बीज इसकी गुठली के अंदर पाए जाने वाले बीज से पेट सबंधी बीमारिया दूर होती हैं. इसके अलावा यह दस्त,बवासीर और मासिक धर्म के दौरान अधिक खून को गिरने से रोकता हैं. प्रयोग :- बीजो को सूखा कर इसका पाउडर बना ले. इसे 1 से डेढ़ चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ ले.लेकिन जिन्हें क़ब्ज़ की शिकायत हो वे परहेज़ करे. 2. इमली इसके बीज शक्तिवर्धक होते हैं जो श्वेतप्रदर (वाइट डिसचार्ज)और माहवारी में अधिक खून बहने की समस्या में इमली के बीज लाभकारी हैं.प्रयोग ;- बीज को पीसकर उसका पाउडर बना ले. 3 से 5 ग्राम चूरन पानी के साथ सुबह-शाम ले क़ब्ज़ होने पर इसका इस्तेमाल ना करे. 3. कटहल इसके बीज पौष्टिक और वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं.प्रयोग :– 5-6 बीजो को रात में पानी में भिगो कर सुबह खाली पेट चबा कर खाए. इसे आप दूध के साथ भी ले सकते हैं. जिन्हे भूख कम लगती हैं या अपच की शिकायत हैं वह इनका प्रयोग ना करे क्योंकि यह भारी होते हैं. 4 तरबूज़ इसके बीज ठंडे और पौष्टिक होते हैं.कमजोर लोग और गर्भवती महिलाए जिनका वजन कम हो उनके लिए यह लाभ...